विश्व पर्यावरण दिवस के चंद दिन बाद ही बेखौफ वन माफिया चला रहे है हरियाली पर आरा।

संवाददाता शुभम् कुमार की रिपोर्ट
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

ब्रेकिंग बाराबंकी

विश्व पर्यावरण दिवस के चंद दिन बाद ही बेखौफ वन माफिया चला रहे है हरियाली पर आरा।

बेखौफ वन माफिया के विरुद्ध वन विभाग ने कसा शिकंजा।

वन माफिया द्वारा एक के बाद एक हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर किया गया धराशाई।

हरियाली पर आरा चलाते हुए वन माफियाओं के खिलाफ वन विभाग से की गई शिकायत।

सूचना मिलते ही हरख रेंज वन दरोगा सचिन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम को देखकर वन माफियाओं में मचा हड़कंप।

वन दरोगा सचिन कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रतिबंधित वृक्षों का किया गया आकलन।

आकलन तथा बरामद की गई लकड़ी पर वन माफिया के विरुद्ध किया गया जुर्माना व विधिक कार्रवाई।

इन दिनों क्षेत्र में धड़ल्ले से बेखौफ वन माफियाओं द्वारा हरियाली पर चलाया जा रहा है आरा।

मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के भिटौरा लखन गांव स्थित बाग का है।